Book My HSRP - ऑनलाइन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक 2024

 वाहन रजिस्ट्रेशन के बाद अब देशभर में परिवहन विभाग के द्वारा वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को इंस्टाल करवाना जरुरी कर दिया है, ऐसे में अब जिन वाहनों में HSRP नहीं लगा होगा उन्हें संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने का भुगतान करना पड़ेगा.

ऐसे में अगर आप भी अपने वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लेना चाहते हैं, तो आपको Book-My HSRP पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा. 


वाहन नंबर के लिए Book My HSRP पोर्टल पर Online आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट – https://bookmyhsrp.com/ पर विजिट करें.
  • इसके बाद आप होमपेज पर मौजूद High Security Registration Plate With Colour Sticker विकल्प दिखेगा.
  • यहाँ आप इसके नीचे Book के विकल्प पर क्लिक कर दें.

    • इसके बाद आपके सामने Booking Details का पेज खुल जाएगा, यहाँ आप अपने राज्य का नाम, चेसिस नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, कैप्चा कोड आदि दर्ज करें.


  • इसके बाद सभी इस फॉर्म के तहत सभी डिटेल्स भलीभांति भरें, और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आप OTP के जरिए अपना वेरिफिकेशन कर सकते हैं.


  • अब आपके सामने नंबर प्लेट को डिलीवर करने के 2 विकल्प दिखेंगे, जिसमें पहला विकल्प Home Delivery तथा दूसरा विकल्प Dealer Appointment का होता है.
  • अगर आप पहले विकल्प Home Delivery का विकल्प चुनते हैं, तो आपको शुल्क देना पड़ेगा.


  • इसके बाद आप इस विकल्प पर क्लिक कर दें.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आप अपना एरिया पिन कोड दर्ज करें.


  • ऐसे में अगर आपका एरिया सेवा के दायरे में आता है, तो आप भुगतान करके अपने पते पर ही नंबर प्लेट मंगवा सकते हैं.
  • अन्यथा नहीं है, तो आप Dealer Appointment पर क्लिक करें.

  • अब आप यहाँ अपने राज्य, जिले और कोड का चयन करें.
  • इसके बाद आपके सामने आपके एरिया के सारे डीलर्स की लिस्ट आ जाएगी, आप अपने पसंद के डीलर्स के विकल्प पर क्लिक करके कन्फर्म के विकल्प पर क्लिक कर दें.

  • अब आप नए पेज पर डीलर्स Appointment पर क्लिक करें, और अपने मनपसंद डेट का चुनाव करें, और Confirm & Proceed पर क्लिक करें.
  • अब नए पेज पर HSRP Fees का भुगतान करें, और सफल भुगतान के बाद अपनी रसीद प्राप्त करें.

इसके बाद तय समय पर आप अपनी रसीद के साथ डीलर के पास पहुँचकर अपनी HSRP लगवा लें.

इसके अलावा HSRP Fees की बात करें, तो यह निम्नलिखित है-

  • Two Wheeler : 250-600/-
  • Four Wheeler (Car) : 800-1500/-

उपरोक्त फीस लगभग है, हालाँकि यह डीलर के ऊपर निर्भर करता है.



Hero Splendor Plus Xtec


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) क्या है?

HSRP का फुल फॉर्म High Security Registration Plates होता है, यह एक एलुमिनियम का नंबर प्लेट होता है, तथ इसपर वाहन के 7 नंबर का कोड अंकित होता है, किसी भी वाहन के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है.

ऐसे में अगर कभी भी दुर्घटना होती है, तो इस HSRP की मदद से वाहन से संबंधित सारी सूचना मिल जाती है, HSRP हर वाहन मालिक के बेहद ही जरुरी है, अगर कोई भी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के पकड़ा जाता है, तो उसे यातायात नियमों के तहत जुर्माना भरना पड़ता है.

फायदें

HSRP जिसे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे आसानी से बदला नहीं जा सकता है, क्योंकि यह नंबर प्लेट एक खास तरीके से सिर्फ वाहन मालिक के लिए डिज़ाइन किया जाता है, जिसकी मदद से आपका वाहन काफी सुरक्षित हो जाता है और चोरी होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

इसके अलावा 4 पहिया या हैवी मोटर व्हीकल में भी आपको नंबर प्लेट वाला स्टीकर मिल जाएगा, जिसे आपको अपनी गाड़ी के आगे लगाना होगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, ब्रांड का स्थायी पहचान नंबर और पंजीकरण की पहली तारीख लिखी जाएगी।


















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Computer ki Shortcut Key in Hindi

पीएम किसान: #4000 रुपये पाना है तो 30 सितंबर तक कर लें यह काम