#ई-श्रम कार्ड #ऑनलाइन कैसे बनाएं #ई-श्रम कार्ड, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

#ऑनलाइन कैसे बनाएं ई-श्रम कार्ड, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया


#केंद्र सरकार ने असंगठित #सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए 'ई-श्रम' पोर्टल (e-shram portal) लॉन्च कर दिया है। यहां जानिए ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड (e-shram card) कैसे बनाएं।

How to register for e-shram card online, know full process here
ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नियम 

मुख्य बातें

  • e-shram portal की मदद से मजदूरों का डेटा और जानकारी एकत्र की जाएगी।
  • उसी आधार पर सरकार श्रमिकों के लिए योजना और नियम बनाएगी।
  • सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों तक पहुंचे।

केंद्र सरकार ने 'ई-श्रम' पोर्टल (e-shram portal) शुरू किया है। जो असंगठित सेक्टर में काम करने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए है। इस वेबसाइट के जरिए श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकेंगे और जिन लोगों का ई-श्रम कार्ड (e-shram card) बनेगा उन्हें सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही मजदूरों के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ सबसे पहले इन्हें की मिलेगा। 

अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आप आसानी से यह कार्ड बनवा सकते हैं। ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए नीचे बताए प्रक्रिया का पालन करें।

 इसे भी पढ़े :- 1.  Whatsapp Broadcast Kya Hai? 

                      2. WhatsApp को टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर से ऐसे करें अकाउंट को सिक्योर

                      3.  Computer/Laptop Me WhatsApp Kaise Chalaye? – 2 बेहद सरल तरीको से चलाये WhatsApp अपने Laptop पर  

                      4. Whatsapp Par Online Hote Huye Bhi Offline Kaise Dikhe  

                      

ई-श्रम कार्ड (e-shram card) बनवाने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाना होगा। 
  2. इसके बाद सेल्फ रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा। 
  3. इसके बाद आधार से जुड़े नंबर से ओटीपी के जरिए लॉग इन करना होगा। 
  4. इसके बाद आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  5. ओटीपी के जरिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा। 
  6. आपकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी और आपको इसे एक्सेप्ट करना होगा।
  7. इसके बाद और भी कई फॉर्म भरने होंगे। 
  8. जिसमें पहला फॉर्म आपकी व्यक्तिगत जानकारी का होगा। 
  9. इसके बाद अपने आवासीय डिटेल का फॉर्म भरना होगा, इसमें दूसरे राज्यों के लोगों के लिए अलग विकल्प है।
  10. इसके बाद शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देनी होगी।
  11.  इसके बाद सेव करने के लिए आगे बढ़ें। 
  12. इसके बाद व्यवसाय और कौशल का स्वरूप होगा। 
  13. इसमें आपको किस तरह का काम करना है ये आपको सेलेक्ट करना है। 
  14. अगर आप पोर्टल पर दी गई लिस्ट में अपना कार्य क्षेत्र नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो आप पीडीएफ के माध्यम से अपना कार्य क्षेत्र भी ढूंढ सकते हैं। 
  15. उसके कोड को कॉपी करके उसे भर सकते हैं। इस पीडीएफ में कार्य क्षेत्र की जानकारी हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।
  16. इसके बाद आपको बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। इसमें बैंक अकाउंट नंबर, नाम आदि की जानकारी देनी होती है। 
  17. ओके करने के बाद आपको आपके द्वारा भरी गई सारी जानकारी मिल जाएगी, जिसे आप चेक करेंगे और ओके करेंगे। 
  18. फिर आपको ओटीपी मिलेगा और ओटीपी भरने के बाद आपका कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें क्यूआर कोड भी होगा।

ई-श्रम पोर्टल (e-shram portal) की मदद से मजदूरों का डेटा और जानकारी एकत्र की जाएगी। फिर उसी आधार पर सरकार कामगार/मजदूर/श्रमिको के लिए योजना और नियम बनाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों तक पहुंचे। सरकार की ओर से देश के सभी श्रमिकों को पहचान पत्र और आधार कार्ड की तर्ज पर उनके काम के आधार पर कैटेगेरी में बांटा जाएगा। इसके आधार पर सरकार मजदूरों का रिकॉर्ड तैयार करेगी। सरकार की तैयारी करीब 38 करोड़ श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड करने की है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पीएम किसान: #4000 रुपये पाना है तो 30 सितंबर तक कर लें यह काम

Computer ki Shortcut Key in Hindi

जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाए? Caste सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How to Apply Online for Caste Certificate